WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Khargone MP: PM की पंजाब मे हुई सुरक्षा चूक पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मशाल रैली

1596
WhatsApp Image 2022 01 06 At 6.25.21 AM 696x386

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब मे हुई सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस के षड़यंत्र के विरोध में शहर में आज देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि वर्मा की अगुवाई में मशाल रैली निकाली गई।

 

स्थानीय पोस्ट आफिस चौराहे से बिस्टान तिराहे तक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी का पुतला भी फूँका गया।

देखिये वीडियो-

 

सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के आव्हान पर आज से 14 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु के लिये हवन और धार्मिक आयोजन की शुरूवात की।

स्थानीय गायत्री मंदिर में सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर लंबी उम्र की कामना की।