WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mahakal Rope Way Project: 2 साल में बन जाएगा महाकाल रोपवे, इसी साल अक्टूबर से होगा निर्माण प्रारंभ

673
WhatsApp Image 2024 09 06 At 19.00.43

Mahakal Rope Way Project: 2 साल में बन जाएगा महाकाल रोपवे, इसी साल अक्टूबर से होगा निर्माण प्रारंभ

यूटिलिटी शिफ्टिंग और आवश्यक अनुमति शीघ्र जारी करने के संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश

उज्जैन: भगवान श्री महाकालेश्वर के श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक महाकाल रोपवे बनाने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है।

रोपवे प्रोजेक्ट में गति लाने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम श्री अविनाश लवानिया, उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, सीईओ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के पदाधिकारी श्री जिगर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल रोपवे प्रोजेक्ट का कार्य अक्टूबर 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि अक्टूबर 2026 निर्धारित हैं। महाकाल रोपवे रेलवे स्टेशन उज्जैन से त्रिवेणी होते हुए गणेश कॉलोनी तक बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 1.76 किलोमीटर होगी। महाकाल रोपवे में 3 स्टेशन, 13 टावर और 48 केबिन स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केबिन की बैठक क्षमता लगभग 10 व्यक्तियों की होगी और ट्रैवल टाइम लगभग 7 मिनट होगा। रोपवे में मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। इंटीग्रेटेड रेस्क्यू सिस्टम और वर्टिकल रेस्क्यू सिस्टम रोपवे में रहेंगे। रोपवे की क्षमता लगभग 2000 यात्री प्रति दिशा प्रति घंटा होगी।

प्रबंध संचालक एमपीआरडीसी लवानिया ने निर्माण एजेंसी एमएस इंफ्रा लिमिटेड को निर्देश दिए की प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से हो। निर्माण कार्य सुचारू रूप से जारी रहे। प्रोजेक्ट में आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से त्वरित निराकरण किया जाएं। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां बाबा महाकाल के कार्य के लिए सकारात्मक मानसिकता से एक साथ काम करें। रेलवे,नगर निगम, एमपीईबी , स्मार्ट सिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग और आवश्यक अनुमतिया जारी करने का कार्य तेजी से करें।

गौरतलब है कि महाकाल रोपवे प्रोजेक्ट में नोडल विभाग मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, कंसल्टेंसी एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड और निर्माण एजेंसी एमएसइंफ्रा लिमिटेड को बनाया गया है।एमपीइंफ्रा लिमिटेड जिसे आवश्यक उपकरण ऑस्ट्रिया की डॉपेल मायर कंपनी द्वारा उपलब्ध कराएं जायेंगे।

सीईओ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने कहा कि निर्माण कार्य में सुरक्षा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के सभी आयामों पर विचार किया जाए। निर्माण कार्य के दौरान यातायात पुलिस से समन्वय कर व्यवस्थित बैरिकेडिंग की जाए। लेबर्स हेलमेट आदि आवश्यक सुरक्षा का ध्यान रखें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, डीएम डीआरएम रतलाम श्री पीयूष पांडे ,निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी, सहायक कलेक्टर श्री गगन मीना, संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी श्री मनवानी, जोनल ऑफिसर एनएचएलएमएल एसएच मधुकर , डिविजनल ऑफिसर एनएचएलएमएल श्री रवीन्द्र गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।