WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Caught : रीवा लोकायुक्त ने ADM को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया!

जमीन मामले में पक्ष में फैसला देने के लिए यह रिश्वत मांगी थी!

831

Lokayukta Caught : रीवा लोकायुक्त ने ADM को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया!

Mauganj : मऊगंज में के अपर कलेक्टर अशोक कुमार औहरी को ऑफिस में रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। अपर कलेक्टर ने जमीन मामले में फरियादी के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने पहले कुछ रुपए लिए भी थे। बाद में बुलाकर कहा कि ये कम है।

मऊगंज कलेक्ट्रेट में पदस्थ अपर कलेक्टर अशोक कुमार औहरी ने रमा निवास तिवारी से जमीन मामले में आदेश पारित कराने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले ले लिए थे। तिवारी ने अनुरोध किया तो 5 हजार रुपए कम कर दिए। बाकी 5 हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद पीड़ित ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी।

IMG 20240912 WA0099

लोकायुक्त की जांच में मामला सही निकला 

लोकायुक्त निरीक्षक जियाउल हक ने बताया कि पीड़ित ने 10 सितंबर को शिकायत की थी। रीवा लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में ये सही निकला। इसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। रमा निवास तिवारी का राजस्व न्यायालय में पारिवारिक जमीन के बंटवारे का केस चल रहा था।

पहले 10 हजार दिए फिर 10 और मांगे!

पीड़ित रमा निवास तिवारी ने बताया जमीन के एक मामले में हाईकोर्ट ने भी हमारे पक्ष में स्टे दिया है। हमने फाइल यहां पेश की, पर अपर कलेक्टर साहब इसे नहीं मान रहे थे। पहले 10 हजार रुपए मांगे, फिर बुलाकर कहा कि ये कम है। पैसे की डील डायरेक्ट अपर कलेक्टर से ही हुई थी। उन्होंने कहा था तुम्हे मुकदमा लड़ना नहीं आता। तरीके से लड़ो जीतना चाहते हो तो कुछ पैसे की व्यवस्था करो। वे बोले कि10 हजार दो, मैंने वह दे दिए थे।