WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : बढ़ती जागरूकता 12 घंटे में 2 नेत्रदान, नेत्रम संस्था की सक्रियता!

832

Eye Donation : बढ़ती जागरूकता 12 घंटे में 2 नेत्रदान, नेत्रम संस्था की सक्रियता!

Ratlam : जिले भर में नेत्रम संस्था के सदस्यों की सजगता से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही हैं। लगातार ग्राफ में इजाफा हो रहा हैं, यह सब हो रहा है नेत्रम संस्था के सदस्यों की प्रेरणा से। बीती रात में संस्था के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से 2 नेत्रदान सम्पन्न हुए।

शहर के कस्तूरबा नगर निवासी अशोक कुमार जैन का निधन होने की सूचना मिलने पर संस्था के सक्रिय सदस्य गिरधारीलाल वर्धानी की प्रेरणा से परिजनों ने सहमति दी।

दुसरा नेत्रदान शहर की अलकापुरी निवासी जतन बाई मालवी का निधन होने की सूचना मिलने पर समाजसेवी आशीष काबरा, राकेश नेमानी ने परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। दोनों ही नेत्रदान के लिए बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) को नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने सूचना दी तब डाक्टर जीएल ददरवाल अपनी टीम के परमानन्द को साथ लेकर बड़नगर से रतलाम पहुंचे और मृतात्मा का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, गिरधारीलाल वर्धानी, गोपाल पतरावाला, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनू माथुर, सुरेश पाटीदार, सिद्दार्थ पंड्या तथा भूपति चौबे मौजूद रहे। नेत्रदान की सहमति देने वाले जैन तथा मालवी परिवार के सदस्यों को नेत्रम संस्था के सदस्यों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।