WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Announcement of CM: MP में जैन कल्याण बोर्ड का गठन होगा,CM निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव

640

Big Announcement of CM: MP में जैन कल्याण बोर्ड का गठन होगा,CM निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव

 

मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति- मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

Ratlam : भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर क्षमावाणी महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने समा बांध दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, भोपाल जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप सहित अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत प्रभारी मंत्री काश्यप ने किया।

क्षमावाणी महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा हैं कि सागर मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने जैन धर्माम्बलम्बियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा है कि प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा। सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता से जैन मुनियों को उनके विहार के दौरान नगरीय क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र में भवन की आवश्यकता होने पर निःशुल्क भवन सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री का जैन समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

IMG 20240922 WA0042

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि क्षमा की भावना रखना बड़ी बात है। क्षमा वही कर सकता हैं जो क्षमतावान और शक्तिमान हैं। क्षमावाणी हमारी संस्कृति का बड़ा और पवित्रता का पर्व है। सम्पूर्ण जैन समाज देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में रहा हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि क्षमावाणी कार्यक्रम का आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं पहल की है। मुख्यमंत्री जी ने जैन दर्शन को बढ़ावा देने का कार्य किया है। हमारी संस्कृति का संदेश का यह महत्वपूर्ण पर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी त्यौहारों और पर्व को महत्व दे रहे हैं।

IMG 20240922 WA0043

कार्यक्रम में विधायक उज्जैन अनिल जैन कालूखेड़ा, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री शरद जैन सहित जनप्रतिनिधि और जैन धर्म के अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंगलाचरण नृत्य एवं स्वागत गीत और भजनों की प्रस्तुत हुई।