WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Weapon Worship on Dussehra: शस्त्र पूजन के साथ मनेगा दशहरा,CM डॉ यादव महेश्वर में और मंत्री प्रभार वाले जिलों में करेंगे पूजन

762

Weapon Worship on Dussehra: शस्त्र पूजन के साथ मनेगा दशहरा,CM डॉ यादव महेश्वर में और मंत्री प्रभार वाले जिलों में करेंगे पूजन

 

भोपाल:इस बार मध्यप्रदेश में दशहरा एक अलग तरह से मनेगा प्रदेश के सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में पुलिस के शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे।

अभी तक सभी जिलों में पुलिस के शस्त्रागार में स्थानीय पुलिस अधिकारी दशहरे पर शस्त्र पूजन किया करते थे लेकिन इस बार जिलों के प्रभारी मंत्री जिलों में स्थित पुलिस के शस्त्रागार में पहुंचेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान साथ होंगे पुलिस अफसरों के साथ मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों और गृह जिलों में किसी एक जगह जाकर शस्त्रागार में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे। स्त्री शक्ति और समर्थ को नमन के प्रतीक के रुप में अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शस्त्र पूजन करेंगे।

प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रियों को पुलिस शस्त्रागार में दशहरे पर शस्त्र पूजन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है मंत्रियों को यह विकल्प दिया गया है कि वे अपने प्रभार वाले जिले या गृह जिले में दशहरे पर शस्त्र पूजन कर सकते है। जिन जिलों में मंत्री नहीं जा पाएंगे वहां स्थानीय विधायक, सांसद पहुंचकर शस्त्र पूजन पुलिस अफसरों के साथ करेंगे। शस्त्र पूजा को लेकर सरकार का यह सोचना है कि मुख्यमंत्री और मंत्री चूकिं सरकार का संचालन कर रहे है और एक प्रकार से वे शासकीय शस्त्रागार के संरक्षक भी है। इसलिए शस्त्र पूजा इस बार सरकार मंत्रियों से करवा रही है।