WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Dearness Allowance : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता कल 3 अक्टूबर को बढ़ाने की घोषणा के आसार!

1540
WhatsApp Image 2024 10 02 At 17.57.36

Dearness Allowance : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता कल 3 अक्टूबर को बढ़ाने की घोषणा के आसार!

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4% तक की बढ़ोतरी संभव!

New Delhi : मोदी सरकार नवरात्रि और दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को बढ़ाने के फैसले पर मुहर लग सकती है।

गुरुवार 3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। इसी दिन से नवरात्रि त्योहार की शुरुआत हो रही है, अक्टूबर के आखिर में दिवाली भी है। इन त्योहारों को देखते हुए और महंगाई से राहत देने के लिए मोदी कैबिनेट केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। इसकी संभावना इसलिए ज्यादा है, क्योंकि, 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग है।

महंगाई भत्ता एक जुलाई से बढ़ेगा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4% तक की बढ़ोतरी संभव है। मौजूदा समय में 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लेकिन, ये उम्मीद की जा रही है कि इसे बढ़ाकर 54% किया जा सकता है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तो ये एक जुलाई 2024 से लागू होगा। यानि केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलेरी मिलेगी तो ये एरियर के साथ मिलेगा।

49 लाख कर्मचारियों 68 लाख पेंशनर्स को लाभ!

इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले 7 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई थी। साल में दो बार जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया तो इससे 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। इस फैसले से सरकार के खजाने पर 13 हजार ₹करोड़ का बोझ पड़ेगा।