WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Anurag Jain: CM से दिल्ली में मुलाकात कर नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन भोपाल पहुंचे,कल सुबह संभालेंगे MP के प्रशासनिक मुखिया का कार्यभार  

1200

Anurag Jain: CM से दिल्ली में मुलाकात कर नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन भोपाल पहुंचे,कल सुबह संभालेंगे MP के प्रशासनिक मुखिया का कार्यभार  

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन आज रात की फ्लाइट से भोपाल पहुंच चुके हैं। विमानतल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इससे पहले आज शाम उनकी मुलाकात दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हुई। दोनों करीब 15 मिनट साथ में रहे।

अनुराग जैन कल 3 अक्टूबर की सुबह मंत्रालय में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन, वीरा राणा के स्थान पर पदस्थ किए गए हैं जो गत 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ही नवनियुक्त मुख्य सचिव संग्रामपुर में 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के एजेंडे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।