WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukta Caught : आवासीय स्कूल के प्राचार्य को ₹30 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा!

3149
WhatsApp Image 2024 10 03 At 18.22.09

Lokayukta Caught : आवासीय स्कूल के प्राचार्य को ₹30 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा!

जानिए, प्राचार्य ने किस बात के लिए रिश्वत मांगी और पकड़ाया!

Jobat (Alirajpur) : शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जोबट (जिला अलीराजपुर) के प्राचार्य अभिषेक पाण्डे ने आवेदक शिक्षक जो होस्टल का वार्डन भी था। उससे राशन सामग्री के 4.50 लाख के बिल के भुगतान के बदले 10% राशि रिश्वत के रूप में मांगी थी। आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक से की थी। आज उस पर कार्रवाई की गई।

इस शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर वह सही पाई गई। आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर, एक टीम का गठन किया गया।लोकायुक्त की टीम ने जोबट स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर प्राचार्य अभिषेक पाण्डे को रिश्वत राशि 30 हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई अभी जारी है।

बताया गया कि आवेदक सिकदार कनेश, (माध्यमिक शिक्षक) शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जोबट जिला अलीराजपुर में नवम्बर 2022 से होस्टल वार्डन के प्रभार में पदस्थ होकर, उक्त होस्टल को संचालित कर रहा था। उसके द्वारा माह जून एवं जुलाई 2024 की अवधि में छात्रों के मेस संचालन के लिए क्रय की गई राशन सामग्री (गेंहू, दाल, चावल, फल, सब्जी इत्यादि) के 4.50 लाख रुपए के बिलों का भुगतान अटका रखा था।