WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने IAS अधिकारी पिथोड़े की पुस्तक का किया विमोचन

998
WhatsApp Image 2024 10 03 At 19.23.42

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने IAS अधिकारी पिथोड़े की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक श्री तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है।

‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ श्री पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में श्री लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है।

उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। श्री पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी श्री लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।

पिथोड़े मध्य प्रदेश कैडर में 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे भोपाल के कलेक्टर के साथ ही राज्य शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे हैं। उनकी गिनती मध्यप्रदेश में परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। वे वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।