WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Superstar Nagarjuna के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे एक्टर!

799
Nagarjuna

Superstar Nagarjuna के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे एक्टर!

Complaint has been filed against actor Nagarjuna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागार्जुन फिलहाल विवादों में फंस गए हैं। दरअसल सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ हैदराबाद के माधापुर पुलिस थाने में अवैध भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है।

ये शिकायत एनजीओ जनम कोसम मनसाक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष कासिरेड्डी भास्कर रेड्डी द्वारा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नागार्जुन ने अवैध तरीके से एन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया, जिसे अगस्त में ध्वस्त किया गया था और जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये थी। विवादित भूमि कथित तौर पर थम्मिडीकुंटा झील के फुल टैंक लेवल और बफर जोन के अंतर्गत आती है।