WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : सुश्रावक अमृतलाल मूणत का देवलोकगमन होने पर परिजनों ने समाजहीत में दी नेत्रदान की सहमति!

1356
WhatsApp Image 2024 10 10 At 17.26.05

Eye Donation : सुश्रावक अमृतलाल मूणत का देवलोकगमन होने पर परिजनों ने समाजहीत में दी नेत्रदान की सहमति!

मृतात्मा का रात्रि 2 बजे लिया कार्निया!

Ratlam : शहर के सेठजी का बाजार स्थित कसारी दरवाजा निवासी शहर के प्रतिष्ठित सुश्रवाक अमृतलाल पिता धनराज मूणत का बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि में देवलोकगमन होने पर समाजसेवी अजय जैन बड़नगर ने उनके सुपुत्र अभय मूणत, राजेन्द्र मूणत, पौत्र निखिल मूणत, नमन मूणत एवं परिजनों को समाजहीत में अमृतलाल मूणत के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल को सूचित किया, सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ रात्रि में 2 बजे बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक नेत्रदान किया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत मौजूद रहें।

नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरावाला, मीनू माथुर, प्रशान्त व्यास, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, सुरेश पाटीदार, गिरधारीलाल वर्धानी, भगवान ढालवानी, संजय नेनानी, रजनीश पाटीदार, रितेश नागोरी, राखी व्यास मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक, अंजू सोनी ने मूणत परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया!