WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Simi Sad After Losing Ratan : रतन के निधन से सिमी दुखी ‘तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है … बहुत कठिन!’

1554
WhatsApp Image 2024 10 10 At 18.00.40

Simi Sad After Losing Ratan : रतन के निधन से सिमी दुखी ‘तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है … बहुत कठिन!’

रतन टाटा को खोकर बहुत दुखी है उनकी पूर्व प्रेमिका सिमी गरेवाल, ‘एक्स’ पर अपना दुख जताया!

New Delhi : अरबपति रतन टाटा ने बुधवार को दुनिया से विदाई ले ली। 86 साल की उम्र में उन्होंने देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा को 1970 और 80 के दशक में मशहूर अभिनेत्री सिमी गरेवाल से प्यार हो गया था। लेकिन, बात शादी तक नहीं पहुंची। सिमी ने इस बात को स्वीकार भी किया था। रतन टाटा के निधन के बाद सिमी टूट सी गई हैं। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने अपना दुख व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अपने प्रतिष्ठित टॉक शो रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल से टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘वो कहते हैं कि तुम चले गए … तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है … बहुत कठिन … अलविदा मेरे दोस्त. #RatanTata.’

 

सिमी गरेवाल ने खुद कबूली बात

सिमी गरेवाल ने 2011 में एक इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था ‘उनका और रतन का रिश्ता बहुत पुराना है। उन्होंने रतन को ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ कहा और कहा था कि वह परफेक्ट हैं, उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है, वह विनम्र हैं और परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा। वह भारत में उतने सहज नहीं हैं, जितने विदेश में हैं।

WhatsApp Image 2024 10 10 at 18.00.40 1

रिश्ता टूटा पर दोस्ती बनी रही

कहा जाता है कि रतन और सिमी के बीच एक प्रतिबद्ध रिश्ता था। लेकिन, यह शादी के बिना ही खत्म हो गया। उन्होंने शादी करने की योजना बनाई, लेकिन किस्मत उनके पक्ष में नहीं थी। आखिर में, सिमी ने रवि मोहन से शादी कर ली। हालांकि, 1979 में वे अलग हो गए। लेकिन, इसके बाद भी रतन टाटा के साथ उनकी दोस्ती सालों तक रही।

4 बार हुआ था प्यार, पर शादी नहीं हुई

विनम्रता और उदारता के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित रतन टाटा कभी अपना घर नहीं बसा सके। उन्होंने कभी शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें चार बार प्यार हुआ, लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से वह कभी शादी नहीं की।

रतन टाटा की कमी को कोई भी कभी पूरी नहीं कर सकता। आज पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। रतन टाटा वो शख्स थे जिन्होंने भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य को आकार दिया और बोर्डरूम से परे जीवन को छुआ।