WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

रतन टाटा को उनके अजीज दोस्त ‘गोवा’ ने भी भावभीनी बिदाई दी ,प्यारे कुत्ते ने दी श्रद्धांजलि

1084

रतन टाटा को उनके अजीज दोस्त ‘गोवा’ ने भी भावभीनी बिदाई दी ,प्यारे कुत्ते ने दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अब उनको श्रद्धांजलि देने वालों ताता लगा है।
इस दौरान उनके खास कुत्ते ने भी अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी। ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित 86 वर्षीय टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।रतन टाटा के निधन के बाद उनके प्रिय कुत्ते ‘गोवा’ ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जब गोवा अपने मालिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचा तो वहीं बैठ गया। वह काफी देर तक बैठा रहा और रतन टाटा को निहारता रहा। उनका पालतू कुत्ता GOA रतन टाटा के शव के पास से हिलने का नाम नहीं ले रहा था। ‘गोवा’ नाम का यह कुत्ता रतन टाटा के बेहद करीब था। टाटा ने सालों पहले इसे गोवा राज्य में पाया था, जिसके बाद इसका नाम ‘गोवा’ रखा गया। यह कुत्ता रतन टाटा के साथ मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में ही रहता था और उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था।
navbharat times 114124038
मुश्किलों भरा था रतन टाटा का बचपन, शिक्षा से लेकर शौक तक पिता से थे गहरे मतभेदरतन टाटा का व्यावसायिक जीवन जितना प्रेरणादायक था, उतना ही उनके निजी जीवन में जानवरों के प्रति प्रेम भी अद्वितीय था। ‘गोवा’ उनके दिल के बेहद करीब था और टाटा ने हमेशा जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। देशभर से रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। उनके निधन से उद्योग जगत में एक युग का अंत हो गया है।