WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मां से हुई कहासुनी के चलते, युवती ने अपनी 2 वर्षीय बेटी और गुरू भाई के साथ नर्मदा नदी के पुल से लगाई छलांग

991
WhatsApp Image 2024 10 11 At 11.58.07

मां से हुई कहासुनी के चलते, युवती ने अपनी 2 वर्षीय बेटी और गुरू भाई के साथ नर्मदा नदी के पुल से लगाई छलांग

बुधनी: अपने मायके आई युवती की मां से हुई आपसी कहासुनी के चलते, युवती अपनी 02 वर्षीय बेटी और गुरू भाई के साथ ऑबली घाट नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की नजर इन पर पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें सकुशल बचा लिया गया।

बता दें कि इस युवती का मायका होशंगाबाद जिले के हथनापुर गांव में है। आपसी कलह से दुखी महिला यहां से समीप बुधनी क्षेत्र के अंतर्गत आंवलीघाट पहुंची ओर अपनी बेटी को लेकर गुरू भाई के साथ पुल से छलांग लगा दी।

वहीं पुलिस को दी जानकारी मे युवती ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सलकनपुर में मातारानी के दर्शन करने के उद्देश्य से अपने गुरूभाई के साथ मायके आई थी। पर मायके में अपनी मां से आपसी क्लेश होने के चलते यह कदम उठाया, वही तीनो सुरक्षित हैं।