WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : हरिश्चंद्र गुप्ता की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी!

834

Eye Donation : हरिश्चंद्र गुप्ता की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी!

Ratlam : शहर के महालक्ष्मी नगर निवासी सेवानिवृत्त हरिश्चंद्र गुप्ता का निधन होने पर परिजनों ने समाजहीत में उनके नेत्रदान करने की सहमति दी। संदर्भ में नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही हैं रतलाम के महालक्ष्मी नगर निवासी सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता का देवलोकगमन होने पर समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल, चंद्रशेखर गुप्ता एवं भरत गुप्ता ने उनके सुपुत्र पुत्र अरविन्द गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, एवम परिजनों को समाजहीत में हरिश्चंद्र गुप्ता के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी, परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल को सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानंद राठौर, मनीष माली के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक नेत्रदान किया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनू माथुर, शलभ अग्रवाल, भगवान ढालवानी, गिरधारी लाल वर्धानी मौजूद रहें। नेत्रम परिवार ने गुप्ता परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।