WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: महिला सरपंच 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,पति को बनाया सह आरोपी

1241

Lokayukta Trap: महिला सरपंच 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,पति को बनाया सह आरोपी

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए आदिवासी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त ने उसके पति को सह आरोपी बनाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच ने कपिलधारा के कुएं की राशि भुगतान का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

 

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बमनोरा का है जहां रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील द्वरा स्वीकृत कपिलधारा कुआं के भुगतान करने के एवज में जारी राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिस्वत की मांग की गई थी।

 

आवेदक महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा का कुआं स्वीकृत हुआ था जिसका 2 लाख 87 हजार रुपए के बिलों का भुगतान होना था। जिस पर रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी ने रिश्वत बतौर 10 प्रतिशत का कमीशन मांगा था। जिसकी आवेदक ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। जहां लोकायुक्त की टीम ने रैकी कर महिला सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले में महिला सरपंच को आरोपी बनाते हुए उसके उसके पति को सह आरोपी बनाया है।

उक्त लोकायुक्त की कार्यवाही सागर की टीम में निरीक्षक रोशनी जैन, पी एस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ ने की। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।