WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rape Case Registered : पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया!

इंकार किया तो युवक ने टुकडे-टुकड़े करके फेंकने की धमकी तक दी!

779

Rape Case Registered : पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया!

      Indore : लसूड़िया पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब इससे इंकार किया तो युवक ने टुकडे-टुकड़े कर फेंकने की धमकी तक दी।

       पीड़िता ने बताया कि उसने बीए की पढ़ाई की है। वह साल 2018 में जॉब के सिलसिले में देवास से इंदौर आई थी। यहां टेली परफॉर्मेंस कंपनी में नौकरी करती थी। वहां पर समुदाय विशेष का युवक भी जॉब करता था। दोनों का आपस में बातचीत और परिचय हो गया। 1 मार्च 2019 को युवक पीड़िता के रूम पर आया और जबर्दस्ती संबंध बनाए। पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने अपना धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इस बीच आरोपी ने परिवार के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर पीड़िता से संपर्क खत्म कर लिया।

शादी के बाद भी परेशान किया

        2021 में आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए मैसेज किया तो पीड़िता ने मना करते हुए कहा कि तुम्हारी शादी हो चुकी है। इस पर आरोपी ने तलाक होने की बात बताई और मिलने के लिए दबाव बनाया। फरवरी 2021 में आरोपी ने कहा कि मेरा पत्नी से तलाक हो गया है और मैं तुमसे शादी करूंगा। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।