WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mismatched Love : 30 साल के पवन को भा गई ब्राजील की 51 साल की रोजी, अब दोनों शादी को बेताब!

जानिए, दोनों की मुलाकात कैसे हुई और अब शादी में क्या अड़चन आई!

2177

Mismatched Love : 30 साल के पवन को भा गई ब्राजील की 51 साल की रोजी, अब दोनों शादी को बेताब!

Bhind : यहाँ रहने वाले 30 साल के पवन गोयल और ब्राजील की रहने वाली 51 साल की रोजी नाइड ने भिंड में अपर कलेक्टर के न्यायालय में शादी के लिए आवेदन दिया है। अपर कलेक्टर एलके पांडे ने बताया कि इस विशेष विवाह की अनुमति के लिए ब्राजील की महिला और भिंड के युवक ने उनके पास आवेदन दिया है। इसका परीक्षण किया जा रहा है। ब्राजील दूतावास को भी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ही शादी हो सकेगी।

भिंड के जमुना रोड स्थित नयापुरा में रहने वाले पवन गोयल अपने पिता की तीन संतानों में से तीसरे नंबर के हैं। वे गुजरात के कच्छ में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। एक साल पहले 51 साल की रोजी नाइट भारत घूमने के लिए आई थी। वह घूमते हुए कच्छ पहुंची, जहां पर उनकी मुलाकात पवन गोयल से हुई। इसके बाद वे ब्राजील लौट गई। लेकिन, उनकी बातचीत सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से होती रही। जब दोनों के बीच भाषा की समस्या आने आई तो गूगल ट्रांसलेट आसान बना दिया, जिससे दोनों की बातचीत आगे बढ़ते हुए प्यार में बदल गई।

रोजी का बेटा भी मां की शादी के लिए राजी

ब्राजील में रोजी नाइट का परिवार है, जिसमें उनके पति और 32 साल का बेटा है। हालांकि वह पति से अलग रहती हैं। रोजी 8 अक्टूबर को भारत आई थी और दिल्ली एयरपोर्ट से पवन उसे लेकर अपने घर आया। जहां पवन के माता-पिता अपने साथ रख रहे हैं। रोजी पवन के परिवार के साथ रहकर बहुत खुश है। रोजी नाइट ने गूगल ट्रांसलेट के माध्यम से बताया कि उनका पूरा नाम रोज़ी नाइट सिकेरा नैसिमेंटो मारियो यूनिश सिकेरा है। उनका परिवार और बेटा इस रिश्ते के लिए तैयार है।

शादी की इजाजत जांच के बाद 

रोजी ने बताया कि शादी के बाद उन्हें ब्राज़ील जाने की अनुमति नहीं मिलती है, तो वे भारत में ही रहेंगी। भारत उन्हें बेहद खूबसूरत देश लगा और बहुत पसंद आया है।