WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Disabled Child : दिव्यांग बच्चों ने 60 हजार रुपए के 5 हजार कलात्मक दीपक निर्माण कर किए विक्रय।

816
WhatsApp Image 2024 11 02 At 18.43.25

Disabled Child : दिव्यांग बच्चों ने 60 हजार रुपए के 5 हजार कलात्मक दीपक निर्माण कर किए विक्रय।

Ratlam : शहर के सारथी विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण लेकर मिट्टी के दीपकों का निर्माण किया। तैयार किए गए दीपक को शहर के सामाजिक संगठन जैन सोशल ग्रुप, नाहर कान्वेंट स्कूल, जैथ पब्लिक स्कूल, अग्रवाल हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों व आमजनों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीपक खरीदे, बता दें कि इन दीपक के विकृय होने से प्राप्त आय 10 हजार से अधिक की थी। जिसे सारथी संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों में वितरित कर दी गई।

WhatsApp Image 2024 11 02 at 18.43.25 1

कार्यक्रम में अतिथि रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांताध्यक्ष अशोक जैन (चौटाला), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ अशोक पाटीदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, धराड़ खंड संघ चालक विक्रम पाटीदार एवं राकेश नाहर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

WhatsApp Image 2024 11 02 at 18.43.26

अतिथियों का स्वागत समाजसेवी अशोक सोलंकी, योगेश सुराना, संस्था सचिव स्वाति सोलंकी, छात्र अंशुमन एवं केशव ने किया। इस दौरान महेंद्र भरकुंदिया, राजकुमारी राठौर, सुशीला सोलंकी, कोमल राठौर तथा गणमान्य नागरिक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार संस्था संस्थापक महेशचंद्र राठौड़ ने किया।