WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कैबिनेट मंत्री काश्यप के निवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता!

667
WhatsApp Image 2024 11 02 At 18.58.22

कैबिनेट मंत्री काश्यप के निवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता!

डीएम राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार ने भी दी शुभकामनाएं!

Ratlam : दीपावली पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। यहां सभी ने मंत्री काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप एवं परिवार से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण ने भी मंत्री काश्यप से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।