WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector’s Visit : बंगाली चौराहे का अतिक्रमण जांचने कलेक्टर और निगम कमिश्नर पहुंचे, सख्ती का संकेत!

यातायात सुधार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए!

864

Collector’s Visit : बंगाली चौराहे का अतिक्रमण जांचने कलेक्टर और निगम कमिश्नर पहुंचे, सख्ती का संकेत!

Indore : शहर के पूर्वी इलाके के सबसे व्यस्त बंगाली चौराहे पर यातायात सुधार और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है। इस क्रम में बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बंगाली चौराहा क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। उन्होंने फुटपाथ और पार्किंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात सुधार के लिए व्यापारियों और दुकानदारों को फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के संबंध में समझाइश दी जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखाई देने पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस संबंध में व्यापारियों और दुकानदारों से भी चर्चा की तथा इस संबंध में समझाइश दी। कलेक्टर आशीष सिंह ने यातायात सुधार के ‍लिए सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

IMG 20241106 WA0114

अव्यवस्था के प्रमुख कारण

बताया गया कि बंगाली चौराहा क्षेत्र में कई रहवासी मकानों के आगे दुकान बना ली गई है और फुटपाथ गायब कर दिए गए। इसे लेकर लोगों में विरोध है और इस संबंध में शिकायत भी की गई थी। यही कारण है कि कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने इस क्षेत्र का दौरा किया। जानकारी मिली है कि अतिक्रमण के खिलाफ कुछ लोगों ने आवाज उठाने की भी कोशिश की है। इस पर प्रशासन ने उनके मकान के कागजात मांग लिए। अब नए सिरे से यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी जानकारी दी गई कि बंगाली चौराहा इलाके में सबसे ज्यादा यातायात अव्यवस्था चौराहे पर बने इंदौर विकास प्राधिकरण के एक छोटे मार्केट के कारण होती है। इन छोटी दुकानों के सामने हमेशा वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से पिपलियाहाना जाने वाली सर्विस रोड पर हमेशा जाम लगा रहता है।