WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड और विजयपुर चुनाव प्रचार पर

652
डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड और विजयपुर चुनाव प्रचार पर

 

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड और विजयपुर चुनाव प्रचार पर रहेंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार झारखंड की पोरेयाहाट, सारठ और देवघर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में भी जनसभा कर मुरैना जिले में सबलगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम प्रातः 9.30 बजे भोपाल से देवघर झारखंड रवाना होकर प्रातः 10.55 बजे दुमका जिले के पोरयाहत विधानसभा स्थित सरैयाहाट के चंपागढ़ मैदान में और दोपहर 12 बजे देवघर जिले के सारथ विधानसभा के फूलचुआ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वे दोपहर 1.05 बजे देवघर विधानसभा के मोहनपुर के हटिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 3.50 बजे देवघर से ग्वालियर आकर सायं 4.25 बजे ग्वालियर से विजयपुर पहुंचेंगे। विजयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता कर रात्रि 8.30 बजे विजयपुर से सबलगढ़ जिला मुरैना पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।