WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Festival Special Train : मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली के बीच 3 दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!

जानिए, ये ट्रेनें कब, कहां से रवाना होगी और स्टॉपेज क्या होंगे! 

781

Festival Special Train : मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली के बीच 3 दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!

Mumbai : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सेंट्रल व नई दिल्ली स्टेशन बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 10, 13 और 16 नवंबर, 2024 को 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रतलाम (08.45 बजे) व नागदा (09.55 बजे) से होकर 20:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04002) नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 12 और 15 नवंबर को नई दिल्ली से 22:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन नागदा (10.15 बजे) व  रतलाम (11.05 बजे) से होकर 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच होंगे। ट्रेन नंबर 04001 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुली है। ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।