WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PCC Executive Meeting: जीतू की कार्यकारिणी की 2 दिवसीय पहली बैठक कल से, नाथ नहीं होंगे शामिल

976

PCC Executive Meeting: जीतू की कार्यकारिणी की 2 दिवसीय पहली बैठक कल से, नाथ नहीं होंगे शामिल

सब पदाधिकारियों को मिलेगा काम, बनेगी रणनीति

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की पहली बैठक गुरुवार को होने जा रही है। दो दिन तक बैठकों का दौर चलेगा। इस दौरान कांग्रेस को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। साथ ही हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में इस पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा कि जिन ब्लॉक और जिला अध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल हो गया है, उन्हें पद से हटा दिया जाए। बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी भोपाल आने वाले हैं। इन बैठकों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद नहीं रहेंगे। दोनों दिनों यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी।

गुरुवार को सबसे पहले प्रदेश स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक रखी गई है। इस समिति में दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन सहित पार्टी के 25 प्रमुख नेता बैठक में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ भोपाल में नहीं होने के कारण बैठक में नहीं रहेंगे। यह बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी। जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से जिला, ब्लॉक स्तर पर पार्टी को आगे कैसे संगठन तैयार करना है। इस पर विचार किया जाएगा।

इस बैठक के बाद दोपहर में कार्यकारिणी सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह लेंगे। इस बैठक में भी में भी कमलनाथ को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता जो इन समितियों के सदस्य हैं वे मौजूद रह सकते हैं। इस बैठक में भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके बाद शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं संयुक्त सचिवों की बैठक होगी। इन सभी को अनिवार्य रूप से बैठक में आने के लिए कहा गया है।