WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CM डॉ यादव ने संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय…

425

CM डॉ यादव ने संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय…

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

पन्ना: आज प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पन्ना नगर के पॉलिटेक्निक मैदान में जल संरक्षण के लिए किये जा रहे अभूतपूर्व प्रयास एवं विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम एवं संत सम्मेलन, जल कलश यात्रा एवं लोक कल्याण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पन्ना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की सौगात पन्ना जिले को दी। उक्त कार्यक्रम में पन्ना जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक एवं स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

बता दें कि इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया, और कहा कि संसद में उनका व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें गरिमापूर्ण व्यवहार रखना चाहिए, उनका यह व्यवहार निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे मे कहा मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की जनता को पेयजल का प्रबंधन होगा।

बाईट- डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश)