WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ISBT Indore: अगले माह होगा प्रारंभ, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली 186 बसें होंगी संचालित, कलेक्टर आशीष ‍सिंह की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक सम्पन्न

674
WhatsApp Image 2024 12 24 At 18.05.44

ISBT Indore: अगले माह होगा प्रारंभ, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली 186 बसें होंगी संचालित, कलेक्टर आशीष ‍सिंह की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक सम्पन्न

इंदौर: इंदौर के कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी बनकर लगभग तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 186 बसें संचालित होगी। बस स्टैण्ड के संचालन के संबंध में चर्चा के लिए आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उक्त बसों के संचालन के संबंध में सहमति बनी।

बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी और बस संचालक मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी बनकर लगभग तैयार हो गया है।

इस बस स्टैण्ड का संचालन अगले जनवरी माह से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली बसों के संचालन का प्लान तैयार किया गया है। यह बस स्टैण्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बस स्टैण्ड में यात्रियों और बसों के लिए अनेक सुविधाएं मौजूद है। यात्रियों और बस संचालकों की सुविधा के साथ शहर के यातायात सुधार को देखते हुए इस बस स्टैण्ड से बसों का संचालन किया जाना हितकारी है।

उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्रों में जाने वाले बसें अभी इधर-उधर से संचालित हो रही है। अनेक बसें शहर के व्यस्ततम मार्गों से होकर गुजरती है, इससे यातायात बाधित होता है। बैठक में बस संचालकों को बस संचालन के प्लान के बारे में बताया गया। बैठक में आईएसबीटी से बस संचालन के संबंध में सहमति बनी। प्लान के बारे में बस संचालकों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। सुझाव के आधार पर बताया गया कि आईएसबीटी के समीप वाहन संचालकों को बस पार्क करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाएगी। आईएसबीटी तक यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि लोक परिवहन के साधनों की कनेक्टिविटी की जाएगी।