Woman Dies Due to Falling of Tree : धार में पेड़ गिरने से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल!

1163

Woman Dies Due to Falling of Tree : धार में पेड़ गिरने से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल!

देखिए, गिरते पेड़ का वीडियो

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : पुरानी नगर पालिका के बाहर एक पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अचानक हरा पेड़ कैसे गिरा, इस बारे में अभी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई।

एसडीएम रोशनी पाटीदार ने बताया कि धार जिला मुख्यालय पर स्थित पुरानी नगर पालिका के सामने आज सुबह अचानक एक हादसा हो गया। यहां एक पुराना पेड़ गिर गया जिससे सब्जी लेने जा रही 60 वर्षीय महिला बातून बी पति मोहम्मद निवासी पिंजरवाडी की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के संबंध में प्रशासन ने तत्काल 50 हज़ार की राशि स्वीकृत की है और मामले की जानकारी ली जा रही है।