WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gave New Life Through Organ Donation : इंदौर के कारोबारी के अंगदान ने 8 लोगों को नई जिंदगी दी!

748
WhatsApp Image 2024 12 31 At 18.48.48

Gave New Life Through Organ Donation : इंदौर के कारोबारी के अंगदान ने 8 लोगों को नई जिंदगी दी!

दोनों हाथ, किडनी, लीवर,आंखें और स्किन दान से लोगों को नई जिंदगी मिली, रेड कार्पेट बिदाई दी!

Indore : सोमवार को अंगदान का ऐतिहासिक दिन रहा। मनोरमा गंज निवासी सुरेंद्र पोरवाल (68) को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिवार ने उनके अंगदान का निर्णय लिया। इसमें उनके दोनों हाथ, किडनी, लिवर, आंखें और स्किन दान किए गए। इन अंगों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए शहर में पहली बार एक साथ चार ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए।

सुरेंद्र पोरवाल के दोनों हाथ मुंबई स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल भेजे गए, जो ब्रेन डेड व्यक्ति के हाथ डोनेट करने का इंदौर का पहला मामला है। लिवर जुपीटर हॉस्पिटल मुंबई और केडी हॉस्पिटल हैदराबाद को भेजा गया। जबकि, किडनी चोइथराम और राजश्री अपोलो हॉस्पिटल इंदौर में ट्रांसप्लांट के लिए पहुंचाई गई। नेत्र और त्वचा एमके इंटरनेशनल आई बैंक और चोइथराम स्किन बैंक को डोनेट की गई।

परिवार का सेवाभाव

परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पोरवाल का हमेशा दूसरों की मदद करने पर जोर रहता था। उनकी पत्नी नूतन ने भावुक होकर कहा कि उनकी इच्छा थी कि मरने के बाद भी किसी की मदद की जाए। आज परिवार ने उनकी इस सोच को साकार किया है। हमें उन पर गर्व है।

रेड कारपेट विदाई

शैल्बी हॉस्पिटल से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अंगों को रवाना किया गया। इस दौरान सुरेंद्र पोरवाल को रेड कारपेट पर अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटों धवल और नकुल ने कहा कि पिता की सोच थी कि ऐसा काम करें जिससे लोग हमेशा याद रखें। आज उनका सपना सच हो गया।