WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rounds of 8 Special Trains Extended : पश्चिम रेलवे की 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए गए!

5296
WhatsApp Image 2024 12 31 At 19.09.56

Rounds of 8 Special Trains Extended : पश्चिम रेलवे की 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए गए!

जानिए, ये कौनसी ट्रेनें हैं और नए शेड्यूल के हिसाब से कब तक चलेंगी!

Indore : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए जा रहे है। इन गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है।

1. गाड़ी संख्‍या 09621 अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 29 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था। अब ये ट्रेन अजमेर से 30 मार्च, 2025 तक चलेगी।

2. गाड़ी संख्‍या 09622 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 30 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था। अब बान्‍द्रा टर्मिनस से 31 मार्च 2025 तक चलेगी।

3. गाड़ी संख्‍या 09625 अजमेर दौंड स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 26 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था। अब अजमेर से 27 मार्च, 2025 तक चलेगी।

4. गाड़ी संख्‍या 09626 दौंड अजमेर स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था। अब दौंड से 28 मार्च, 2025 तक चलेगी।

5. गाड़ी संख्‍या 09627 अजमेर सोलापुर स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 25 दिसम्‍बर, तक स्‍वीकृत था, अजमेर से 26 मार्च, 2025 तक चलेगी।

6. गाड़ी संख्‍या 09628 सोलापुर अजमेर स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 26 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था, अब सोलापुर से 27 मार्च, 2025 तक चलेगी।

7. गाड़ी संख्‍या 04715 बीकानेर साई नगर शिर्डी स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 28 दिसम्‍बर तक स्‍वीकृत था, बीकानेर से 29 मार्च, 2025 तक चलेगी।

8. गाड़ी संख्‍या 04716 साईनगर शिर्डी स्‍पेशल का अंतिम फेरा 29 दिसम्‍बरतक स्‍वीकृत था, अब ये ट्रेन साईनगर-शिर्डी से 30 मार्च, 2025 तक चलेगी।

उपरोक्‍त ट्रेनों का रतलाम मंडल पर आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, दिन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य ताजा जानकारियों के लिए यात्री
www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।