WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Gold Prices At All-Time High : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों से सोना ₹85000 प्रति 10 ग्राम!

यह सबसे महंगी कीमत, और महंगा होने के आसार, चांदी भी ₹94,000 प्रति किलो हुई।

1149

Gold Prices At All-Time High : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों से सोना ₹85000 प्रति 10 ग्राम!

New Delhi : मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण और रिटेल विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 630 रुपए बढ़कर 82,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता कीमती धातुओं की ओर निवेश को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है।

लगातार छठे सत्र में तेजी के साथ 99.5% शुद्धता वाला सोना 630 रुपये बढ़कर 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुने में कामयाब रहा है।

99.9% शुद्धता वाला सोना इससे पहले 31 अक्टूबर, 2024 को ₹82,400 के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उसी दिन 99.5% शुद्धता वाला सोना 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। जानकारों का मानना है कि सोने जल्द ही ₹85000 प्रति 10 ग्राम को भी पार कर सकता है। बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

IMG 20250123 WA0029

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (कमोडिटी एंड करेंसी), जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में एमसीएक्स सोना में तुलनात्मक रूप से मामूली बढ़त दर्ज की गई, जो रुपये की मजबूती से सीमित रही। इस मुद्रा की मजबूती ने घरेलू सोने की कीमतों में तेजी को सीमित कर दिया।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 10.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,769.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। मेहता ने कहा कि इसके अलावा, कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने सोने की तेजी को गति दी है। क्योंकि, खुदरा बिक्री उम्मीदों से कम रही है और बेरोजगारी के दावे भी कम हुए हैं। चांदी कॉमेक्स वायदा भी 0.27% बढ़कर 31.58 डॉलर प्रति औंस रहा।