WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vigilance Raid at DEO : जिला शिक्षा अधिकारी के यहां विजिलेंस टीम का छापा, करोड़ों के नोट मिले

छापे में मिले 2 बेड भरकर 500-500 के नोट, गिनने के लिए मशीन मंगवाई!

1427

Vigilance Raid at DEO : जिला शिक्षा अधिकारी के यहां विजिलेंस टीम का छापा, करोड़ों के नोट मिले

Patna : बिहार के एक जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण के आवास समेत कई ठिकानों पर सुबह से बिहार विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है। उनके दरभंगा, मधुबनी, बेतिया और समस्तीपुर समेत कई ठिकानों पर विजिलेंस की चार टीमें छापेमारी कर रही है।

समस्तीपुर में भी छापेमारी हुई, जो डीईओ का ससुराल है। ये रेड बिहार स्पेशल सर्विलेंस यूनिट के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई। उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद बरामद किए गए हैं। रकम इतनी ज्यादा है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। अब शिक्षा विभाग के कई और अधिकारी भी विजिलेंस के रडार पर हैं।

करोड़ों की नकदी के साथ ही उनके ठिकानों से चल-अचल संपत्ति के कागजात भी बरामद किए गए। ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभी जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी के घर से इतनी रकम बरामद हुई है कि गिनना मुश्किल गया। सुबह से छापेमारी लगातार जारी है। किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं है। पिछले कई घंटों से विजिलेंस की टीम उनके घर पर मौजूद है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण पिछले 3 सालों से बेतिया में पोस्टेड हैं। उनके कार्यालय में भी ये छापेमारी हुई।

1.87 करोड़ से ज्यादा नकदी मिली

रजनीकांत प्रवीण पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी हैं। उनके तीन से ज्यादा ठिकानों पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की गई। शिक्षक संगठनों ने भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों से अब तक 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चल चुका है। उन पर करीब 3 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप है।

रजनीकांत प्रवीण का कच्चा चिट्ठा

रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अफसर हैं। उन्होंने साल 2005 में सेवा देनी शुरू की। वे करीब 19-20 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। लेकिन, छापे में उनके घर से करोड़ों मिले, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी पत्नी एक स्कूल चलाती हैं। आरोप लगाने वालों का कहना कि उनके अवैध रकम के निवेश से ही उनकी पत्नी ने स्कूल खड़ा किया!