WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर सुपर कॉरिडोर और आसपास के विकास स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

569

संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर सुपर कॉरिडोर और आसपास के विकास स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

इंदौर:संभागायुक्त व इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने सुपर कॉरिडोर के विकास में आ रही बाधाओं के संबंध में आज सुपर कॉरिडोर और आसपास के विकास स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के सुपर कॉरिडोर और उसके आसपास की योजनाओं के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नवीन अहिल्यापथ योजना के अंतर्गत ap1 से 5 तक योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा सुपर कॉरिडोर पर किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने टीपीएस 10 योजना की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया। संभागायुक्त श्री सिंह ने सुपर कॉरिडोर की मिसिंग लिंक के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित जमीन मालिकों को बुलाकर चर्चा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20250123 WA0159