WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जेल में 323 SCST एक्ट में सजायाफ्ता कैदी की हुई मौत,परिजनों ने जहर देकर हत्या करने के लगाए आरोप, मचा हड़कंप

विगत दिनांक 27 दिसंबर 2024 को विशेष न्यायाधीश ने 1 वर्ष की सजा से किया था दंडित

729
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

जेल में 323 SCST एक्ट में सजायाफ्ता कैदी की हुई मौत,परिजनों ने जहर देकर हत्या करने के लगाए आरोप, मचा हड़कंप

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

पन्ना: मध्यप्रदेश में पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत पुरषोत्तमपुर स्थित जिला जेल पन्ना में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 323 SCST एक्ट में सजायापता कैदी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों ने जहर खिलाकर कैदी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह राजपूत पिता मिलन सिंह राजपूत उम्र करीब 58 वर्ष जिसे सिमरिया थाना अंतर्गत विवाद के चलते विशेष न्यायाधीश के द्वारा एक वर्ष की सजा से दंडित करने के बाद 27 दिसंबर 2024 को जिला जेल पन्ना में दाखिल किया गया था, जिसकी अचानक आज तबियत बिगड़ गई, जब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पंचनामा कार्यवाही उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि कल वह जेल में कैदी से मिलकर आये वह पूरे तरीके से स्वस्थ्य था, और आज उन्हें उसकी जमानत भी करवानी थी, तभी उन्हें जेल से जानकारी लगी कि उसकी मौत हो गई।

 


आरोप है कि उसे जहर देकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही यह स्पष्ट हो पाएगा, कि कैदी की मौत आखिर किन कारणों के चलते हुई है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर द्वारा कैदी की हार्ट अटैक आने से मौत होने की बात कही जा रही है।