WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Murder of Four People : दो परिवारों के खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या, हमलावर फरार!

918
WhatsApp Image 2025 01 27 At 19.44.45

Murder of Four People : दो परिवारों के खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या, हमलावर फरार!

पुलिस पर अनदेखी का आरोप, शिकायतों के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया!

Jabalpur : पाटन तहसील के टिमरी गांव में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। इस हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पिछले दो महीनों से खेत में जुआ खेलने को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। इसे लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी परिवार के हौसले बुलंद हो गए और यह वारदात हुई।

आज सुबह माढ़ोताल थाना क्षेत्र के टिमरी गांव में पाठक-दुबे और साहू परिवार के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में पाठक परिवार के सतीश पाठक, मनीष पाठक, और दुबे परिवार के अनिकेत दुबे एवं समीर दुबे की मौत हो गई। विपिन दुबे और मुकेश दुबे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही पाटन विधायक अजय बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे हैं जो परिजनों को समझाया।

WhatsApp Image 2025 01 27 at 19.44.51

पुलिस पर अनदेखी के आरोप लगाए गए

मृतक सतीश पाठक के पिता गणेश पाठक ने कहा कि उनके परिवार को पहले से ही जान का खतरा था। लेकिन, पुलिस ने सुरक्षा प्रदान नहीं की। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक के पिता का कहना है कि वह नूनसर पुलिस चौकी में शिकायत करने भी गए थे। वहां से महाकाल पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। इसके बाद पाटन पुलिस थाने पहुंचे। तब वहां कह दिया गया कि यह गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गांव में कई थानों का फोर्स तैनात किया

इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों ने चारों मृतकों के शव सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। पाटन के एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।