WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

ज्यादा से ज्यादा नेताओं को एडजस्ट करने के चलते PCC 1 हजार से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष बनाएगी,रिकॉर्ड में हमेशा 487 ब्लॉक !

652

ज्यादा से ज्यादा नेताओं को एडजस्ट करने के चलते PCC 1 हजार से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष बनाएगी,रिकॉर्ड में हमेशा 487 ब्लॉक !

 

भोपाल:प्रदेश कांग्रेस जल्द ही एक हजार से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है। हालांकि एक हजार ब्लॉकों का रिकॉर्ड एआईसीसी के पास नहीं हैं, लेकिन प्रदेश संगठन ने अपनी सुविधा और स्थानीय नेताओं को ज्यादा से ज्यादा एडजस्ट करने के चलते इनकी संख्या बढ़ाकर एक हजार से ज्यादा कर दी है, जबकि हकीकत में इनकी संख्या 487 है। इनती बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में विचार चल रहा है।

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने कई प्रयोग किए थे, इसमें एक प्रयोग यह भी हुआ था कि ब्लॉकों को छोटा कर दिए जाए और उनकी संख्या बढ़ा दी जाए। इस संबंध में एक प्रस्ताव एआईसीसी को भी भेजा गया था, लेकिन एआईसीसी ने इस पर अपनी स्वीकृति नहीं दी थी। इसके चलते अधिकृत रूप से ब्लॉकों की संख्या बढ़ नहीं सकी। चुनाव के बाद यह माना जा रहा था कि अब संगठन की दृष्टि से 487 ब्लॉकों के साथ ही पार्टी संगठन आगे बढ़ेगा, लेकिन प्रदेश संगठन ने तय किया है कि वह एक हजार से ज्यादा ही ब्लॉक रखेगी।

एआईसीसी के अधिकृत ब्लॉकों के बाद बढ़े हुए ब्लॉकों को उप ब्लॉक का नाम देकर यहां पर भी ब्लॉक की तरह की संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन ने काम तेज कर दिया है। जिला प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से नाम ले रहे हैं। यहां से पैनल बनाकर वे जिला के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद इसी पैनल को वे प्रदेश संगठन को देंगे। जिसके बाद यदि सब कुछ ठीक रहा तो ब्लॉकों में नए अध्यक्ष बना दिए जाएंगे।