WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mayor’s decision : बारात के स्वागत में ब्लोअर मशीन से फर्रिया उड़ाने वालों को खुद उठाना होगा कचरा!

1015
WhatsApp Image 2025 02 05 At 19.55.01

Mayor’s decision : बारात के स्वागत में ब्लोअर मशीन से फर्रिया उड़ाने वालों को खुद उठाना होगा कचरा!

कचरा नहीं उठाने वाले होंगे जुर्माने के भागीदार!

Ratlam : शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किए जा रहे कार्यो के तहत बारात स्वागत में ब्लोअर मशीन से फर्रिया उड़ाने का कार्य करने वालों की बैठक लेकर स्वागत पश्चात् होने वाले कचरे की स्वंय सफाई करने के निर्देश दिए गए अन्यथा नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 02 05 at 19.55.01 1

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम को स्वच्छ एवं पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है इसी के तहत बारात स्वागत में ब्लोअर मशीन से फर्रिया उड़ाने का कार्य करने वालों बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए गए कि स्वागत पश्चात होने वाले कचरे को स्वंय उठाएं तथा फर्री के रूप में फुल व कागज वाली फर्री का ही उपयोग करें प्लास्टिक वाली का नहीं अन्यथा जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, झोन प्रभारी के अलावा बारात स्वागत में फर्रिया उड़ाने वाले प्रतीक सोलंकी शुभ विहार कॉलोनी, कपील ठाकुर रत्नेश्वर रोड, अनिल पालीवाल गौशाला रोड, निखिल परमार लक्ष्मी नगर, आरिफ खान खेरादीवास, उन्नत राठौड, गौरव चौहान रामगढ़, केशव मुंदड़ा, हर्शित उपाध्याय कसारा बाजार, करण राठौड़ संत नगर, मुस्ताक भाई खेरादीवास, अक्षय परमार मोहन टॉकिज, विशाल गुर्जर सागोद रोड़ आदि मौजूद रहे!