WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident : AB रोड पर तड़के टैंपो ट्रैवलर की टैंकर से टक्कर, 6 की मौत 14 घायल!

टैंपो ट्रैवलर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और टैंकर से टकराया! देखिए वीडियो : महू के SDOP ने हादसे को लेकर क्या बताया!

648
WhatsApp Image 2025 02 07 At 12.10.36

Road Accident : AB रोड पर तड़के टैंपो ट्रैवलर की टैंकर से टक्कर, 6 की मौत 14 घायल!

Indore : आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानपुर के पास भेरूघाट पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक टैंपो ट्रैवलर टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में एक बाइक भी शामिल थी। हादसे में 14 लोग घायल भी हुए, जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर में सवार 18 यात्री महाराष्ट्र के बेलगांव जिले के कर्नाटक गांव के थे, जो उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह हादसा शुक्रवार तड़के लगभग ढाई से 3 बजे के बीच हुआ। मानपुर क्षेत्र के भेरूघाट स्थित मंदिर के पास यह दुर्घटना घटी। देर रात जब ट्रैवलर यात्रियों को लेकर तेज गति से नीचे उतर रही थी, तभी उसने एक बाइक को टक्कर मार दी और संतुलन खोते हुए सामने खड़े टैंकर (एमपी-09-एचजी-8024) से टकरा गई। ट्रैवलर (डीडी01एक्स 9889) में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव के रहने वाले है। सभी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

महू के एसडीओपी ने बताया कि दो बाइक सवारों और टेंपो ट्रेवलर में सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 2 गंभीर घायल एक पुरुष और एक महिला की एमवाय अस्पताल में मृत्यु हुई। अभी भी दो गंभीर घायल हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु धरमपुरी का रहने वाला था। जबकि, शुभम सेंधवा का निवासी था। इनके अलावा, ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मृत्यु हुई। जो महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव की निवासी थीं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी।

IMG 20250207 WA0079

एमवाय अस्पताल के अनुसार, 16 घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां 2 की मृत्यु हुई। जिनमें से एक बच्चे को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को हड्डियों में फ्रैक्चर और अन्य चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

हादसे में ये घायल हुए

इस सड़क हादसे में ट्रैवलर में बैठे यात्री पुरूष सागर (55) निवासी बेलगांव कर्नाटक, प्रशांत पुत्र कोलअप्पा (52) , महिला बर्गल पत्नी वडीयप्पा (55) निवासी बेलगांव कर्नाटक, शोनकाया पति-पत्नी बाबू (60), लता पत्नी गणपत मुर्रे (62), सविता पत्नी ठक्करम सिवडोको (40) , रेनू हन्डी पत्नी सुभाष (35), श्रुति पत्नी अभीयर (32 ) , स्नेहल पत्नी सोनचन्द्र गेवडे (27) , नीता पाटील (50), बच्चा तीर्थ पुत्र पन्डवाडरा (4) निवासी बेलगांव कर्नाटक घायल हुए हैं।