WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update: उत्तर भारत में बादलों का बवंडर, हिन्द महासागर में एक साथ 2 चक्रवातों का भी असर

एमपी सहित कई राज्य शीतलहर की चपेट में आएंगे

2065
MP Weather Update : सतना, रीवा संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

देश में कई राज्यों में अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ेगी। तापमान में गिरावट आएगी और कई जगह तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

WhatsApp Image 2022 01 21 at 7.20.49 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में बादलों के बवंडर के साथ-साथ हिन्द महासागर में एक साथ 2 चक्रवातों का भी असर होगा।

कल रात से बादलों का ज़बरदस्त बवंडर पश्चिम से अफगानिस्तान, पाकिस्तान से उठा है जिससे भारत के कई राज्य जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमांचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश पूरी तरह से जबकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, बंगाल, आसाम आदि पूर्वी राज्यों में आंशिक असर होगा।

ये सभी राज्य बारिश, बूंदाबांदी, शीत लहर की चपेट में रहेंगे। तापमान में तेज़ गिरावट आएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी का आलम रहेगा।

हिन्द महासागर में दो चक्रवात आकार ले रहे हैं। इनमे से एक मेडागास्कर के पास है दूसरा समंदर में। इससे भी उत्तर-पश्चिम में हवा का उछाल देखने को मिल रहा है।