WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Absconding Land Mafia Caught : 50 हजार का इनामी फरार भूमाफिया इंदौर पुलिस की कार्रवाई में पकड़ाया!

आरोपी पर कई मामले, तीन राज्यों के कई शहरों में फर्जी कॉलोनियों के जरिए धोखाधड़ी!

580

Absconding Land Mafia Caught : 50 हजार का इनामी फरार भूमाफिया इंदौर पुलिस की कार्रवाई में पकड़ाया!

Indore : पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया फरार आरोपी अहमद जिवानी फोनिक्स इंफ्रा नाम की कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर था। उस पर विजयनगर, कनाड़िया, बेटमा और किशनगंज (इदौर) के साथ ही सीताबर्डी नागपुर, अम्बाड नासिक, एमपी नगर भोपाल, तेलीबांदा रायपुर के अपराधों में फरार था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न अपराधों में 50 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। फरारी के दौरान आरोपी ने शारजाह (दुबई), नागपुर, हैदराबाद, नासिक, दिल्ली और मुंबई इत्यादि जगह पर फरारी काटी।

क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी, कि थाना विजय नगर के अप.क्रं. 1056/14 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120b, 34 भादवी, थाना कनाडिया के अप.क्रं. 468/16 धारा 420, 467, 468 भादवी, थाना बेटमा अप.क्रं. 447/16 धारा 420, 467, 468, 471, 120b, 34 भादवी, अपराध क्रमांक 448/16 धारा 420, 467, 468, 471, 120b, 34 भादवी, अपराध क्रमांक 449/16 धारा 420, 467, 468, 471, 120b, 34 भादवी एवं थाना किशनगंज अप.क्रं. 538/17 धारा 420, 34 भादवी, एवं अन्य स्थान के थाने सीताबर्डी (नागपुर), अम्बाड (नासिक), एमपी नगर (भोपाल), तेलीबांदा (रायपुर) आदि के अपराध में फरार आरोपी अहमद जिवानी पिता अब्दुल जिवानी (48 वर्ष) पता करीमाबाद सोसाइटी नागपुर फरार है। उसे इंदौर में देखा गया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपी ने फोनिक्स इंफ्रा में अपने भूमाफिया साथियों के साथ मिलकर आवासीय कॉलोनी नैचरल वैली ग्राम बेटमा खुर्द, मोहना एवं शामली में निर्मित आवासीय कॉलोनी में भूखंड दिखाकर अनुबंध कर करोड़ों रुपया जमा करवा लिए। परंतु लोगों द्वारा रुपये जमा करने के बाद भी उनकी रजिस्ट्री नहीं कराई गई और धोखाधडी की। जिस पर आरोपी के विरुध्द विभिन्न थानों मे अपराध कायम किया गया। इन सभी अपराधों में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न अपराधों में पुलिस ने ₹50 हजार के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तार के बाद उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना विजय नगर द्वारा की जा रही हैं।