WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal Metro: मेट्रो की भदभदा से रत्नागिरी की ब्लू लाइन के लिये शुरू होगा काम

665

Bhopal Metro: मेट्रो की भदभदा से रत्नागिरी की ब्लू लाइन के लिये शुरू होगा काम

भोपाल। राजधानी में सुभाष नगर से करोंद की लाइन के साथ ही मेट्रो का मूवमेंट भदभदा से रत्नागिरी तक शुरू होने वाला है। यहां पर 13 किमी लंबी लाइन बिछायी जानी है और इसके लिये रेलवे से परमीशन मांगी गयी है। मप्र मेट्रो रेल कारपोरशनके एमडी एस. चैतन्य कृष्णा का कहना हैकि अब हम पुल बोगदा से काम को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिये जो भी अनुमतियां हैं वह ली जा रही हैं ताकि समय सीमा में काम पूरा किया जा सके। गौर तलब है कि भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तक 13 किमी के मेट्रो रूट के निर्माण के साथ ही इस रूट के सभी 13 स्टेशन की बस और ऑटो जैसी सुविधाओं से कनेक्टिविटी का प्लान भी बनेगा।

ब्ल्यू लाइन के टेंडर फाइनल

भदभदा से रत्नागिरी तक बनने वाली ब्लू लाइन के निर्माण के लिए टेंडर फाइनल हो गए हैं, लेकिन काम शुरू करने से पहले लोन दे रही एजेंसी यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) की स्वीकृति मिलना बाकी है। इस स्वीकृति के लिए तैयार किए जा रहे रूट प्लान को अंतिम रूप देने से पहले मेट्रो रेल कंपनी के अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया था। मेट्रो ब्लू लाइन (बीएच-5 पैकेज) के लिए एमडी सहित वरिष्ठ अधिकारियों का यह पहला मैदानी दौरा है। यहां पर शुरूआत से ही मल्टी मोडल इंटिग्रेशन का ध्यान रखा जाए।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रेंज भी मेट्रो स्टेशन तक

मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन मेट्रो स्टेशन के आसपास रहे इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस रूट में आने वाली बाधाओं की भी स्टडी की जा रही है। मेट्रो की पहली लाइन का काम पूरा होने के बाद दूसरे का काम श्ुारू किया जाएगा। अगले दो साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना है। इसके साथ्ज्ञ ही पुल बोगदा पर दो मेट्रो लाइन को क्रास कराने के लिये बनने वाला इंटरचेंज स्टेशन अपने आप में अनूठा होगा। इसको फाइव स्टार पैटर्न पर सजाया जाएगा।

647 करोड़ रुपये से बनेगा एलिवेटेड कारिडोर

एम्स से सुभाष नगर तक करीब 16 किलोमीटर एलिवेटेड व भूमिगत कारिडोर में मेट्रो का संचालन किया जाएगा । इसमें एम्स से सुभाष नगर तक 90 फीसद सिविल वर्क पूरा हो गया है। अब सुभाष नगर से ऐशबाग स्थित आरा मिल तक एलिवेटेड कारिडोर बनेगा। जबकि इसके आगे आरा मिल से मेट्रो भूमिगत हो जाएगी, जो सिंधी कालोनी के पास स्थित बड़े बाग से एलिवेटेड कारिडोर तक पहुंचेगी। डीआइजी बंगला से करोंद तक फिर एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण होगा। इसमें 647 करोड़ रुपये खर्च होंगे।