WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Firing in MY : किसकी एम्बुलेंस चलेगी, इस विवाद में गोली मारी

आरोपी सलमान लाला की पुलिस को दो महीने से तलाश

1225
WhatsApp Image 2022 01 22 At 4.05.06 AM 696x550

Indore : एमवाय अस्पताल में शुक्रवार देर रात गोलीकांड हुआ। घटना में एक युवक को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमवाय अस्पताल के परिसर में गैंगस्टर सलमान लाला और उसके गुर्गों ने एक एम्बुलेंस चालक को गोली मार दी। गोलीकांड की घटना के बाद बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय अस्पताल परिसर की है। देर रात इमरान और सद्दाम के बीच अस्पताल से एंबुलेंस चलाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों की एंबुलेंस एमवाय अस्पताल में मरीजों को लाने और ले जाने का काम करती हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने सद्दाम के भाई की गाड़ी के कांच फोड़ दिए थे। इसकी शिकायत भी थाने पर की गई थी।

इसके बाद इमरान गैंगस्टर सलमान लाला और उसके गुर्गों के साथ एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचा था। लेकिन, लोगों के इकट्ठा होने के कारण सलमान उस वक्त वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद दो स्कूटर से अपने साथियों के आया और सद्दाम पर फायर किए। एक गोली सद्दाम के दाएं के हाथ में लगी। चश्मदीदों के मुताबिक सलमान ने एक के बाद एक तीन फायर किए और गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया।

संयोगितागंज थाने के एसआई और मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एमआईजी थाना उड़ाने की धमकी देने वाला सलमान दो थानों का फरार आरोपी है। पुलिस उसकी दो महीने से तलाश कर रही है। छोटी खजरानी निवासी सलमान लाला पर एमआईजी, खजराना, विजय नगर सहित अलग-अलग थानों में लूट, गोलीबारी, डकैती, अड़ीबाजी के कई प्रकरण दर्ज है। दो माह पूर्व लाला ने जन्मदिन पर गोलियां चलाई थी। वह ज्वैलरी शोरूम को लूटने की साजिश भी कर रहा था। खजराना पुलिस भी डकैती के मामले में उसकी तलाश कर रही थी।