WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CG Local Bodies Election: BJP की प्रचंड जीत, सभी 10 नगर निगमों और अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा का कब्जा

991
WhatsApp Image 2025 02 15 At 19.23.00

CG Local Bodies Election: BJP की प्रचंड जीत, सभी 10 नगर निगमों और अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा का कब्जा

विनोद काशिव की रिपोर्ट

Raipur: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। सभी 10 नगर निगम में बीजेपी के प्रत्याशी को विजय मिली है।

इसके साथ ही 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत तीनों ही निकायों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

नगर निगम चुनाव परिणाम

इस बार राज्य के कुल 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता भी नहीं खुल सका। भाजपा की इस प्रचंड जीत ने विपक्ष को करारा झटका दिया है।

नगर पालिका चुनाव परिणाम

नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 49 में से 35 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें मिलीं, जो तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सुरजपुर, मंदिर हसौद और अभनपुर में हासिल हुईं। आम आदमी पार्टी (AAP) को मात्र एक सीट (बोदरी) से संतोष करना पड़ा। वहीं, 5 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गईं, जिनमें अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा शामिल हैं।

नगर पंचायत चुनाव परिणाम

नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया और कुल 114 सीटों में से 81 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को सिर्फ 1 सीट हासिल हुई। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि इन चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि राज्य की राजनीति में उसका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह अधिकांश सीटों पर हार गई। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक सीट मिली। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटें जीतकर कुछ क्षेत्रों में अपनी मजबूती दिखाई। कुल मिलाकर, इन चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

रायपुर नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

रायपुर नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया है. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 153290 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए. वहीं सत्ता में रही कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, कांग्रेस के खाते में महज 7 वार्ड ही आए हैं. वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी।