WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: हिस्ट्री शीटर गुण्डों पर प्रशासन का प्रहार जारी, नामचीन गुण्डे की अवैध मिल्कियत जमींदोज

2235
WhatsApp Image 2022 01 22 At 5.53.09 AM 696x378

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: रतलाम जिले में सटोरियों गुंडों और अवैध धंधों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कल से शुरू हुई कार्रवाई आज भी दिन भर चलती रही।

 

जुआँ सट्टा और अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं पर जिला प्रशासन का बुलडोजर शुक्रवार को देर रात तक चलने के बाद शनिवार को मुहिम फिर शहर के पूर्वी क्षेत्र में चली जहां पुलिस की लिस्ट में लिस्टेड गुण्डे अज्जु शैरानी के बन रहे अवैध आशियाने को धराशाई कर दिया गया। बंगले को जमींदोज करने में नगर-निगम की टीम और बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।

कौन हैं अज्जू शैरानी

अज्जु शैरानी शहर के नामचीन गुण्डों में से हैं जो आपराधिक किस्म की प्रकृति का होकर,जिस पर 10 से 12 आपराधिक प्रकरण शहर के थानों पर दर्ज हैं।जो बगैर अनुमति के अवैध रूप से अपना आशियाना बना रहा था। इसलिए इसके अवैध निर्माण को ढहाया गया।

बता दें कि पुलिस ने शहर के हर थाना क्षेत्र में 10 से 12 गुण्डों की सूची बना रखी है। जिन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

भारी पुलिसबल और नगर-निगम टीम पहुंची

शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत, सीएसपी हेमंत चौहान, एसडीएम अभिषेक गहलोत, नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी सहित भारी संख्या में पुलिस दल निर्माणाधीन बंगले पर पहुंचा और कुछ ही देर में बुलडोजर से अवैध निर्माण को तुड़वा दिया।

 

बता दें कि इस बंगले को हाइटेक बनाया जा रहा था जिसके निर्माण की देखरेख महानगर के इंजिनियर द्वारा की जा रही थी।

शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बाद हरकत में आया था जिला प्रशासन

इससे पहले रतलाम शहर के भाटों का वास में शुक्रवार की शाम करीब 5.15 बजे गोलीकांड के बाद मचे हड़कंप से हरकत में आए पुलिस व जिला प्रशासन ने देर रात तक सटोरियों और हफ्ता खौरों के मकानों पर जेसीबी चलवाई थी।

इस बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने जिले भर से पुलिस फोर्स मुख्यालय पर बुलाया था, जिसने जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी अकबर घोसी के मकान को जमींदोज करते हुए।

10 से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके आशियानों पर जेसीबी चलवा दी थी।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अभिषेक गहलोत (एसडीएम)-