WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

‘Chhaava’ Box Office Collection : 7वें दिन ‘छावा’ कमाई के 7वें आसमान पर पहुंची!

773
WhatsApp Image 2025 02 21 At 17.31.22

‘Chhaava’ Box Office Collection : 7वें दिन ‘छावा’ कमाई के 7वें आसमान पर पहुंची!

जवान, दंगल’ और ‘स्त्री-2’ के रिकॉर्ड पीछे छूटे, एक सप्ताह में 250 करोड़ के आंकड़े के करीब!

Mumbai : छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राव के जीवन पर बनी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने एक सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया। इस फिल्म ने आंधी की गति से कमाई की। सात दिन में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कारोबार कर लिया। ‘छावा’ सिनेमाघरों में दहाड़ कर रिलीज के दिन से ही उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर रही है।

‘छावा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी। ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही ये फिल्म दर्शकों की पसंद में भी शामिल हो गई।

WhatsApp Image 2025 02 21 at 17.31.45

फिल्म की कहानी और विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को दर्शकों की फेवरेट बना दिया। इसने शुरुआत ही शानदार नहीं की थी। ओपनिंग वीकेंड पर भी ‘छावा’ ने छप्पर फाड़ कमाई की और वीकडेज में भी खूब नोट छापे। अब ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में सात दिन का सफर पूरा कर लिया और साथ ही इसने 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसी के साथ ‘छावा’ साल 2025 की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन गई।

सात दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

इस सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ का पहले दिन का कलेक्शन 31 करोड़ था। दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ रुपये बटोरे। तीसरे दिन ‘छावा’ ने 48.5 करोड़ रुपयों की कमाई की। चौथे दिन ‘छावा’ ने 24 करोड़ कमाए। 5वें दिन फिल्म का कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा। छठे दिन ‘छावा’ ने 32 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म की रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने 7वें दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘छावा’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 219.75 करोड़ रुपये हो गई।

WhatsApp Image 2025 02 21 at 17.31.47

7वें दिन तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

‘छावा’ ने रिलीज के 7वें दिन एक बार फिर दमदार कलेक्शन कर जवान, दंगल और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया। इसी के साथ ये फिल्म 22 करोड़ के कलेक्शन के 7वें दिन 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘छावा’ ने जिन फिल्मों के 7वें दिन की कमाई के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है।
‘जवान’ ने 7वें दिन 21.3 करोड़ की कमाई की थी। ‘दंगल’ के 7वें दिन का कलेक्शन 19.89 करोड़ था। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने 7वें दिन 19.6 करोड़ की कमाई की थी। ‘स्त्री-2’ के 7वें दिन का कलेक्शन 19.5 करोड़ था।

‘छावा’ का टारगेट 250 करोड़

130 करोड़ के बजट में बनी ‘छावा’ ने एक हफ्ते में ही अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली। फिल्म 200 करोड़ के पार हो चुकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर एक बार फिर ‘छावा’ की कमाई में उछाल आएगा और ये 250 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल की ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ का लाइफ टाइम कलेक्शन (245.36 करोड़) का रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी और एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।