WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Ex IAS Akshay Kumar Singh: गत माह रिटायर हुए 2010 बैच के IAS अधिकारी को राज्य शासन ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

2216
WhatsApp Image 2025 02 25 At 18.03.57

Ex IAS Akshay Kumar Singh: गत माह रिटायर हुए 2010 बैच के IAS अधिकारी को राज्य शासन ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भोपाल: राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी अक्षय कुमार सिंह को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है।

राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार पूर्व अपर सचिव GAD अक्षय कुमार सिंह को संविदा नियुक्ति प्रदान करते हुए मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

WhatsApp Image 2025 02 25 at 17.52.11

जारी आदेश में बताया गया है कि इस संबंध में सेवा शर्तें एवं टर्म्स आफ रेफरेंस राज्य शासन की अधिसूचना दिनांक 12.3.2024 के अनुसार होगी।

अक्षय कुमार सिंह राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होकर निवाड़ी,शिवपुरी और ग्वालियर के कलेक्टर रहने के साथ ही मध्य प्रदेश शासन में अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

वे गत माह जनवरी में ही रिटायर हुए हैं।