WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Kidnapping of Cloth Merchant : जयपुर में इंदौर के कपड़ा व्यापारी का अपहरण, 3 लाख फिरौती मांगी, हत्या की धमकी दी!

700
WhatsApp Image 2025 02 26 At 18.58.22

Kidnapping of Cloth Merchant : जयपुर में इंदौर के कपड़ा व्यापारी का अपहरण, 3 लाख फिरौती मांगी, हत्या की धमकी दी!

जानिए, क्या है ये पूरा मामला, पत्नी को अपहरणकर्ताओं ने क्या कहा!

Indore : यहां के कपड़ा कारोबारी पवन जैन का जयपुर में अपहरण हो गया। एरोड्रम इलाके में रहने वाले व्यापारी की पत्नी आरती जैन ने एरोड्रम थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि पति के फोन से अपहर्ताओं ने 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। पत्नी आरती ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है। उसी के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

जैन की पत्नी आरती मंगलवार को थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि पति पवन जैन 19 फरवरी से जयपुर गए हैं। उनसे मोबाइल पर दिन में दो-तीन बार बात हो रही थी। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल से कॉल आया। जब फोन उठाया तो किसी दूसरे युवक ने बात की। कहा कि हमने पवन का अपहरण कर लिया है। बाद में उसने पति पवन से भी बात कराई। इसके बाद पवन के हाथ से मोबाइल छीनते हुए कहा कि मैं तुम्हें अकाउंट नंबर दे रहा हूं, उसमें तीन लाख रुपए जमा करा दो।

फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी

आरती ने बताया कि बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए और पुलिस से शिकायत की, तो पति की हत्या कर देंगे। पवन मूलतः राजगढ़ के पचोर का रहने वाला है। एक बेटा और एक बेटी हैं। पवन की पत्नी आरती ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पति की जान खतरे में है।

एसीपी विवेक सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है। आरती जैन की शिकायत पर पुलिस ने पवन जैन का मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया है। एक टीम जयपुर के लिए रवाना कर दी गई है।