WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सिंहस्थ-2028 के कार्यों की पूर्णता के लिए 1-1 मिनिट कीमती, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होंगी- ACS संजय शुक्ल

643
WhatsApp Image 2025 03 01 At 17.17.50

सिंहस्थ-2028 के कार्यों की पूर्णता के लिए 1-1 मिनिट कीमती, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होंगी- ACS संजय शुक्ल

अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ल ने सिंहस्थ- 2028 के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक की

उज्जैन: अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल आज सिंहस्थ- 2028 के प्रचलित और प्रारंभ होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक लेने के लिए उज्जैन पहुंचे।

उज्जैन कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि सिहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों के लिए विशेष प्रयास करने लिए एक एक मिनिट कीमती है। सिहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में गति से काम किया जाना है समय सीमा मे कार्य पूर्ण किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि कार्यो को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होंगी। सिहस्थ के निर्माण कार्यो की दिन- प्रति दिन की प्रगति रिपोर्ट भी रखी जावे।

बैठक में संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता प्रभारी कलेक्टर श्रीमती जयंती सिंह मुख्यमंत्री के विशेष कर्तवय अधिकारी श्री राम तिवारी, ई एन सी लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग श्री सिंगोरिया, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 03 01 at 17.17.49

अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल ने निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण एजेंसियों का भुगतान समय पर हो। इसके लिए भी एक सॉफ्टवेयर डेवलप करवाये। इसके लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की कार्य प्रणाली को समझें।

जो कार्य नियमित चलने वाले है उनके लिए एक दिनांक सुनिश्चित करें जिस पर उनका भुगतान हो पाए यदि किसी प्रकार का कोई समस्या है तो उसका समाधान करने के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सभी निर्माण लागत में जी एस टी, संचालन और प्रबन्धन के अलग से बजट का उल्लेख हो जिसे हर वर्ष उसके लिए राशि का प्रावधान किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ल ने बैठक में पेयजल की व्यवस्था, मार्ग चौड़ीकरण के कार्य और अन्य प्रकार के कार्यों की भी समीक्षा भी की।

ग्रांड होटल के संबंध में भी चर्चा करते हुए निर्देश दिए हैं कि इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ बैठक कर अलग से कार्य योजना बनाकर इसका क्रियान्वयन किया जावे।

WhatsApp Image 2025 03 01 at 17.17.50 1

रेलवे के संबंधित कार्यों के लिए प्रति माह रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करें और आगे जो भी सिंहस्थ बैठक आयोजित हो रही है उसमें रेलवे के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बुलाया जावे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यो के लिए टाइमलाइन सुनिश्चित की जाए,
आगामी बैठक में जो भी बिंदु रखे जाएंगे उनमें सभी प्रकार का विवरण विस्तृत रूप से रखा जाए इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उस अधिकारी के नाम भी लिखे, कार्य पूर्ण होने की दिनाँक का उल्लेख किया जाए। यदि निर्माण कार्य में यदि कोई समस्या है तो स्लाइड मे भी उसका उल्लेख हो।

सिहस्थ 2028 के लिए सभी कामों को समय से पूर्व पूरा करने के लिए अति आवश्यक है कि सभी कार्यों को मॉनिटरिंग के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये।