WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

541
WhatsApp Image 2025 03 11 At 19.35.15

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के निर्देशों पर अनुरुप, औंकारसिंह ठाकुर व पुलिस टीम देहात भ्रमण के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की 65 पेटी तथा 05 पेटी किंगफिशर बीयर कीमती 03.30 लाख रुपये कुल कीमती 12 लाख 30 हजार रूपये जप्त किया। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा पूछताछ और विवेचना जारी है।

जिला पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च सोमवार को सउनि औंकारसिंह ठाकुर को देहात भम्रण करते हुए 8 लेन तिराहा से आगे झालावाड़ रोड पर नहर के पास स्थित ढाबे के पास पहुंचे तभी एक ग्रे कलर की XUV कार संदिग्ध अवस्था में झालावाड़ रोड तरफ से भानपुरा की ओर आते दिखी जिसको हमराह फोर्स की मदद से आम रोड पर रोका तथा उपरोक्त पंचानों के समक्ष XUV-5OO कार क्रमांक-GJ-03 ER-4858 के चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम- राजवेल पिता राजेन्द्र जाति मईडा भील उम्र 25 साल निवासी रतनपुरा जिला बाँसवाड़ा  (राज.) का होना बताया जो XUV-5OO कार के अन्दर चैक करते उसके अन्दर 70 पेटी खाकी कलर के सिलबंद खोखे होना पाये गये जिनको पंचानों के समक्ष खोलकर चैक करते 65 पेटी में मे काउण्टी क्लब व्हिस्की के अंग्रेजी शराब के क्वार्टर भरे होना पाये गये जो प्रत्येक पैटी को चैक करते प्रत्येक पेटी में सीलबंद 48 क्वार्टर होना पाये गये तथा 05 पेटी खोखे में किंगफिशर बीयर भरी होना पाई गई जो प्रत्येक पेटी में 12 बीयर होना पाई। राजवेल से उक्त शराब व बीयर को परिवहन कर लाने, ले जाने का लायसेन्स व परमिट के बारे में पूछते नहीं होना बताया।

आरोपी ने उक्त अवैध शराब गोमती नगर झालावाड़ (राज.) से लाना बताया व बाँसवाड़ा राज. और गुजरात तरफ खपाने ले जाना बताया। जो आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना भानपुरा पर अपराध क्र. 84/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।

पुलिस बल के इस कार्य में निरीक्षक आर.सी. दांगी , जोरसिंह डामोर, औकारसिंह ठाकुर, मेघराज आर्य महेन्द्रसिंह झाला, सोनू ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी, वकील दायमा, भगतसिंह, चालक पंकज राव कदम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।