WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Protection of Aurangzeb’s Tomb : औरंगजेब की कब्र तोड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई!

लोगों को चेकिंग के बाद ही कब्र पर जाने की इजाजत दी जा रही!

735

Protection of Aurangzeb’s Tomb : औरंगजेब की कब्र तोड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई!

Mumbai : छत्रपति संभाजी नगर जिले में औरंगजेब की कब्र है। इसे विश्व हिंदू परिषद ने खत्म करने की घोषणा की है। ऐसे में कब्र के पास स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यह मकबरा फिलहाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में है। अब प्रशासन की ओर से कब्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की 2 टुकड़ियां लगाई गई हैं। इसमें एक खुल्दाबाद के मुख्य दरवाजे के पास लगाई गई, जहां एक पुलिस वैन को डिप्लॉयड किया गया है। दूसरी टुकड़ी को औरंगजेब की कब्र के पास नक्कारखाना दरवाजे के बाहर खड़ा किया गया। इसके अलावा लोकल खुल्दाबाद पुलिस को सिविल ड्रेस में बाजार, कब्र के पास और ख्वाजा बुरहानुद्दीन मजार के बाहर खड़ा किया गया। ख्वाजा दरगाह समिति के दफ्तर पर भी सिपाही गश्त लगा रहे है। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। ऐसे में लोगों को चेकिंग के बाद ही कब्र पर जाने की इजाजत दी जा रही है।

औरंगजेब को लेकर कई दिनों से बहस छिड़ी हुई है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर औरंगजेब की कब्र का अंत कर दिया जाएगा। इसके बाद कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई। औरंगजेब के मकबरे का मुद्दा समय-समय पर उठता रहता है। जबसे विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ आई, तब से यह मुद्दा फिर से गरमा गया।

हिंदू संगठनों की ओर से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। ‘छावा’ आने के बाद से ये मांग और ज्यादा बढ़ गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से न सिर्फ 17 मार्च को कब्र हटाने की बात कही गई, साथ ही कब्र न हटाने पर बाबरी स्टाइल में कारसेवा करने की चेतावनी भी दी गई है। यह कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षित है। प्रशासन नर कब्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी।